AATM NIRBHAR BHARAT ABHIYAN 2020 |
आत्मनिर्भर भारत अभियान
हेल्लो दोस्तों ,आपका स्वागत है WONDER THINGS FOR YOU में। दोस्तों ,आज हम बात करने जा रहे हैं एक महत्वपूर्ण अभियान -आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020 के बारे में।दोस्तों ,हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे देश के अर्थव्यवस्था को सुधरने के लिए 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है जो दोस्तों हमारे देश के जीडीपी का 10% है।
*पहला स्तंभ -इकोनामी अर्थव्यवस्था
*दूसरा स्तंभ -आधुनिक भारत की पहचान बनेगा इंफ्रास्ट्रक्चर
*तीसरा स्तंभ -हमारा 21वीं सदी की सपनों का टेक्नोलॉजी ड्रिवन सिस्टम होगा जो 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली तकनीक पर आधारित होगा।
*चौथा स्तंभ -हमारी डेमोग्राफी बड़ी-बड़ी डेमोग्राफी हमारी ऊर्जा का स्रोत होगा जो हमारी ताकत है।
*पांचवा स्तंभ -डिमांड सप्लाई चैन सुधारना होगा।
दोस्तों, इस अभियान का उद्देश्य 130 करोड़ भारत वासियों को आत्मनिर्भर बनाना है ,इसका उद्देश्य है समृद्ध और संपन्न भारत का निर्माण करना।
यह भी पढ़े :- PM-KISAN 2020
आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020 के लाभार्थी :-
दोस्तों ,अब हम जान लेते हैं आत्मनिर्भर भारत अभियान के कौन-कौन लाभार्थी है- देश का गरीब नागरिक ,श्रमिक , प्रवासी मजदूर , पशुपालक ,मछुआरे ,किसान ,संगठित क्षेत्र व असंगठित क्षेत्र के व्यक्ति , कुटीर उद्योग , सूक्ष्म लघु तथा मध्यम उद्योग। इस अभियान के अंतर्गत इन सभी लाभार्थी को सबसे बड़ी सहायता राशि प्रदान की जाएगी एवं केंद्र सरकार की मदद से भारत देश एक नई ऊंचाई तक जाएगा।
यह भी पढ़े :- अटल पेंशन योजना 2020
दोस्तों ,अब हम जान लेते है आत्मनिर्भर भारत अभियान के क्या क्या लाभ हैं।
*दोस्तों , देश के गरीब नागरिक ,श्रमिक , प्रवासी मजदूर जो पलायन के लिए मजबुर हुए हैं उन्हें जन धन खाते के तहत मदद की जाएगी। दोस्तों , JAM (जनधन खाता , आधार ,मोबाइल )के जरिये मदद या पैसे पहुंचाई जाएगी।
*किसानों को 3 महीने का एक्स्ट्रा लोन दिया जाएगा।
*23 राज्यों के 67 करोड़ लाभार्थियों के लिए एक देश एक राशन कार्ड सिस्टम व्यवस्था लागू की जाएगी जिससे किसी भी राज्य में राशन मिल जाएगा।1 जून से वन नेशन वन राशन कार्ड लागू होगा।
प्रवासी मजदूर को 2 माह तक फ्री राशन मिलेगा जो प्रवासी एनएफएसए और राज्य कार्ड धारक नहीं है या जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें 2 महीने तक 5kg गेहूं या चावल प्रति व्यक्ति तथा 1kg चना प्रति परिवार उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़े :- सुकन्या समृद्धि योजना 2020
*प्रधानमंत्री आवास योजना तहत प्रवासियों को सस्ती कीमतों पर किराये के घर मुहैया कराये जायेंगे।
*₹15000 से कम सैलरी वालों को 3 महीने की PF सरकार भरेगी। पहले सैलरी से 12 परसेंट कटता था अब 10 परसेंट काटा जाएगा।
*मुद्रा के शिशु लोन लेने वालों को ब्याज में 2% की छूट मिलेगी।ब्याज में छूट 12 महीने के लिए होगी।
अन्य जरुरी बातें :-
*3 लाख करोड़ लोन एमएसएमई (MSME) में कंपनी को बिना गारंटी के मिलेगा साथ ही 1 साल तक ब्याज में छूट मिलेगी। लोन की अवधि 4 साल की होगी ,पहले साल कोई मूलधन नहीं देना होगा।
*दोस्तों ,अब 200 करोड़ रुपए से कम का ग्लोबल टेंडर नहीं होगा। दोस्तों ,पहले क्या होता था की 200 करोड़ से कम का टेंडर विदेशी कंपनी को दे दी जाती थी लेकिन अब 200 करोड़ से कम का टेंडर घरेलू कंपनी को ही मिलेगा विदेशी कंपनी को अब इससे बाहर रखा जाएगा।
*किसानों को अपनी फसल बोने से पहले ही पता होगा कि जब फसल आएगी तो यह कितने दाम पर बिक सकेगी। अपना दाम पहले तय कर सकेंगे इसलिए कानून में बदलाव किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- PMSBY AND PMJBY 2020
*500 करोड़ की योजना में टमाटर प्याज और आलू के अलावा दूसरी सब्जियों को भी फायदा होगा। दोस्तों , साथ ही ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज के लिए 50-50% सब्सिडी भी मिलेगी।
*पहले TOP - टोमाटो ,अनियन ,पोटैटो था अब नाम होगा टॉप टू टोटल (TOP to total ) अब यह योजना सारी फल और सब्जियों के लिए लागू हो गया है। *मधुमक्खियों को बचाने के लिए विशेष अभियान किए जाएंगे जिसके लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है।दोस्तों , इससे 2 लाख किसानों को फायदा होगा जो मधुमक्खी पालन में है।
*50लाख खोमचे रेहड़ी पटरी वालों के लिए 5000 करोड़ का प्रावधान किया गया है और रेहड़ी पटरी वालों कारोबारी के लिए नया लोन योजना लॉन्च होगा।
*केंद्र सरकार के द्वारा प्रवासी के लिए शेल्टर बनाने के लिए एसडीआर फंड उपयोग करने को मंजूरी दे दी गई है।
दोस्तों ,आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए हुए Video को Play करें 🔻
दोस्तों ,अंत तक इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो दूसरों को शेयर करें जिससे दूसरों को भी इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी मिल सके और अधिक जानकारी के लिए मेरे YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE कर लें।
धन्यवाद।
Tags
Government-Schemes